{"_id":"600b33788ebc3e31cc7d0908","slug":"ruckus-in-lohiya-institute-lucknow-news-lko561244776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा बनाने को लेकर लोहिया संस्थान में बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा बनाने को लेकर लोहिया संस्थान में बवाल, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान में शुक्रवार दोपहर ओपीडी में पर्चा बनवाने पहुंचे छात्रों और कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। विवाद छात्रों से पहचान पूछने पर शुरू हुआ।
बवाल में दौरान छात्रों ने कंप्यूटर, प्रिंटर तोड़ दिया। एक छात्र की पहचान कर ली गई है। संस्थान प्रशासन इसकी पड़ताल कर रहा है कि बवाल करने वाले एमबीबीएस छात्र हैं या दूसरे।
कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे हॉस्पिटल ब्लॉक में पर्चा बनवाने आए छात्र एप्रेन नहीं पहने थे, इसलिए काउंटर पर मौजूद कर्मी उन्हें पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
परिचय पूछने पर छात्र बोले, बीते साल जिन लोगों ने तुम्हें ठीक किया था, हम उन्हीं में से हैं। इस पर कर्मचारी ने ऐतराज जताया तो छात्र आगबबूला हो गए और साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि संविदा कर्मचारी दुर्गेश को लात-घूंसों से जमकर मारा। छात्रों ने तोड़फोड़ करते हुए कंप्यूटर और प्रिंटर भी पटक दिए। यह देख कर्मचारी भी लामबंद हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक छात्र भाग चुके थे। बवाल के चलते कई मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। आरोप है कि अफसर घटना के आधे घंटे बाद पहुंचे।
पहले भी हो चुका है बवाल
पिछले साल रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के पास कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्रों में मारपीट हुई थी। छात्र मुख्य परिसर में भी तोड़-फोड़ कर चुके हैं। खाने के लिए कर्मचारियों की पिटाई कर चुके हैं।
चीफ प्रॉक्टर करेंगे जांच
लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से एक छात्र की पहचान हुई है। अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पता किया जा रहा है कि छात्र एमबीबीएस के थे या नर्सिंग के। चीफ प्रॉक्टर को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।