फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus after the death of patient in rajdhani hospital in lucknow

लखनऊः पिता की मौत के बाद भी वसूलते रहे हजारों रुपये, हंगामा

Wed, 31 Jul 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
ruckus after the death of patient in rajdhani hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेटिया स्थित राजधानी अस्पताल में मंगलवार को मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने ठीक से इलाज नहीं किया। इतना ही नहीं मरीज की मौत के बाद भी रुपये वसूलते रहे।

विज्ञापन


कुल करीब 65 हजार रुपये वसूले। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिंगटा गांव निवासी राजेश ने अपने पिता राम किशुन (55) को सोमवार शाम राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां बताया गया कि रामकिशुन को निमोनिया हो गया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के लिए 15 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। राजेश ने बताया कि उसके पिता राम किशुन मंगलवार तड़के करीब चार बजे घबराए हुए आईसीयू से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कह रहे थे कि यहां उनका कोई इलाज नहीं हो रहा है। इस पर डॉक्टर और वहां मौजूद कर्मचारी उन्हें पकड़ कर आईसीयू में ले गए। सुबह करीब नौ बजे दोबारा 15 हजार रुपये जमा कराए गए।

चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

ruckus after the death of patient in rajdhani hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर ने कहा कि इन्हें पीजीआई अथवा मेडिकल कॉलेज ले जाओ। मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी है। इस पर वे दोबारा राजधानी अस्पताल पहुंचे और यहां जमकर विवाद हुआ।

राजेश का आरोप है कि यहां के चिकित्सकों ने ठीक से इलाज नहीं किया। करीब नौ बजे ही उनके पिता की मौत हो गई थी, इसके बाद भी रुपये वसूलते रहे। उन्होंने पीजीआई थाने में तहरीर दी। इसमें चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खुद ऑक्सीजन हटाया इसलिए हुई मौत
मरीज राम किशुन को सेप्टीसीमिया था। उसे आईसीयू में रखा गया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मरीज को एंबुलेंस में ले जाते समय परिजनों ने हंगामा किया। स्टाफ के दो लोगों को साथ भेजा गया था, जिन्हें रास्ते में उतार दिया। वे केजीएमयू ले गए और खुद से ऑक्सीजन हटा दिया, जिससे मरीज की मौत हुई। इसके बाद अस्पताल आकर यहां दोबारा हंगामा किया। - डॉ. एसपी दुबे, संचालक, राजधानी अस्पताल

शिकायत सही मिली तो होगी कार्रवाई

ruckus after the death of patient in rajdhani hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
तहरीर मिली है। मृतक केबेटे राजेश ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अशोक कुमार सरोज, इंस्पेक्टर, पीजीआई थाना

शिकायत सही मिली तो कार्रवाई

अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता कराते हैं। मरीज के साथ लापरवाही हुई है तो जांच कराकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed