फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rtpcr report not necessary for admitting in command hospital.

लखनऊ: कमांड सेंटर से भर्ती के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी नहीं, कोविड लक्षण के आधार पर होगी भर्ती

Wed, 05 May 2021 10:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 May 2021 10:05 AM IST
सार

प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कहा है कि सीटी स्कैन या कोविड लक्षण के आधार पर भी मरीज की टेम्प आईडी पोर्टल पर बनाते हुए अस्पताल आवंटन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी में बनाए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
rtpcr report not necessary for admitting in command hospital.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

लखनऊ की प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कहा है कि शासनादेश के अनुसार किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जरूरत नहीं है। ऐसे में इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से कोविड लक्षण वाले रोगियों को भी तत्काल भर्ती करना सुनिश्चित कराया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन या कोविड लक्षण के आधार पर भी मरीज की टेम्प आईडी पोर्टल पर बनाते हुए अस्पताल आवंटन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी में बनाए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएसओ पोर्टल की समीक्षा करने पर उन्होंने पाया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही कमांड सेंटर से मरीजों को अस्पताल आवंटन किया जाता है। इस पर निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार कोविड लक्षण वाले रोगियों को भी तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती करना सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि टेम्प आईडी वाले रेफलर को भी अस्पतालों नहीं मानते। इस पर प्रभारी अधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जो टेम्प आईडी के रेफलर कमांड सेंटर से अस्पतालों को भेजे जाएंगे, उनका भी भुगतान विभाग द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।

ये भी दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि जिले के 14 शासकीय व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को कमांड सेंटर से भर्ती कराए गए मरीजों के इलाज के लिए विभाग से भुगतान किया जाता है। चेतावनी दी कि कोई भी अस्पताल कमांड सेंटर से भर्ती कराए गए मरीजों से इलाज के लिए शुल्क न मांगे। ऐसा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने सभी अस्पतालों को पोर्टल पर आइसोलेशन, ऑक्सीजनयुक्त आइसोलेशन, एचडीयू व आईसीयू कैटोगरी के अनुसार बेड का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed