फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 60 lakh stolen from the house of a retired assistant engineer from PWD

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता के मकान में 60 लाख की चोरी

Tue, 07 Apr 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 60 lakh stolen from the house of a retired assistant engineer from PWD
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी फुटेज।
लखनऊ। विभूतिखंड के विभवखंड में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता कस्तूरी लाल जायसवाल के मकान में चोरी हुई। रविवार रात तीन चोरों ने उनके घर से 60 लाख रुपये के जेवर और दस हजार रुपये चुरा लिए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर बेटे भूपेंद्र ने विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन




मूलरूप से बहराइच के खैरा बाजार निवासी कस्तूरी लाल ने बताया कि 29 मार्च को उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने वह परिवार के साथ गांव गए थे। 30 मार्च को बेटा भूपेंद्र घर लौट आया था। रविवार रात नौकरानी के नहीं आने पर भूपेंद्र अपनी ससुराल चला गया था। सुबह लौटने पर उसने देखा कि कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी और बहू के सोने-चांदी के जेवर और दस हजार रुपये चोरी हो गए थे। भूपेंद्र ने उन्हें और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन




एक घंटे में आरोपियों ने की वारदात
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में रात 11 बजे तीन चोर काले बैग के साथ घर में दाखिल होते दिखे। उन्होंने करीब एक घंटे में चोरी को अंजाम दिया और रात 12 बजे भाग निकले। पुलिस की दो टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी फुटेज।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed