फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 1.15 crore approved for the development of Chhohariya Mata Temple

Lucknow News: छोहरिया माता मंदिर के विकास के लिए 1.15 करोड़ रुपये की मंजूरी

Wed, 27 May 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.15 crore approved for the development of Chhohariya Mata Temple
छोहरिया माता मंदिर।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर को पर्यटन विकास परियोजना में शामिल किया है। इसके जीर्णोद्धार के लिए 1.15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है। 86 लाख रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। मकसद अल्पज्ञात धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देना है। इस बजट से मंदिर परिसर में सुंदरीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार ऐसे धार्मिक स्थलों को नई पहचान दे रही है। इससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को लाभ मिलेगा। मंदिर के पुजारी लल्ला बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर की पहचान बढ़ेगी।

छोहरिया माता मंदिर।

छोहरिया माता मंदिर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed