फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPI chief says PM Narendra Modi respects constitution of India.

UP: आठवले बोले- पीएम मोदी ने हमेशा संविधान का किया सम्मान, यूपी में कमाल नहीं कर पाएंगे राहुल-अखिलेश

Mon, 04 Mar 2024 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Mar 2024 10:42 PM IST
सार

आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा पाएगी। 
 

विज्ञापन
RPI chief says PM Narendra Modi respects constitution of India.
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है। इसलिए आरपीआई भाजपा के साथ है। कहा कि एक समय था, जब आरपीआई उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में थी, लेकिन कुछ कारणों से आरपीआई की जगह बसपा ने ले ली।

विज्ञापन


आठवले लखनऊ की अवध विहार योजना में सोमवार को आयोजित संविधान सम्मान रैली में अलग-अलग जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि आज बसपा की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए हम बसपा के हर कार्यकर्ता से कहना चाहते हैं कि वे आरपीआई से जुड़ें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के मन में बाबा साहब और संविधान को लेकर अच्छी भावना नहीं है। एक तरफ राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वह समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव कोई कमाल नहीं करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि अखिलेश ने मुलायम के साथ अच्छा काम नहीं किया, इसलिए अखिलेश पर से जनता का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 80 प्रत्याशियों को अपना समर्थन देंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बात करेंगे। यूपी में लोकसभा में एक सीट हमने मांगी है। आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि आरपीआई हर जिले में जनसभा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed