{"_id":"6ae7a3749bacc9908003542b","slug":"pituitary-tumor-removed-through-the-nose-without-opening-the-skull-patient-regains-eyesight-lucknow-news-c-13-lko1070-1993014-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना सिर खोले नाक के रास्ते निकाला पिट्यूटरी ट्यूमर, मरीज की लौटी आंखों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना सिर खोले नाक के रास्ते निकाला पिट्यूटरी ट्यूमर, मरीज की लौटी आंखों की रोशनी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बिना सिर की हड्डी खोले नाक के रास्ते पिट्यूटरी ग्रंथि का ट्यूमर निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की प्रभावित आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है। सर्जरी माइक्रोस्कोपिक ट्रांसनेजल ट्रांसस्फेनॉइडल तकनीक से की गई।
न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि देवरिया निवासी मरीज दुबई में काम करता है। उसकी पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर लगातार बढ़ रहा था, जिससे ऑप्टिक नसों पर दबाव पड़ने के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो गई थी। ऐसे में तत्काल ऑपरेशन जरूरी था।
उन्होंने बताया कि पिट्यूटरी ग्रंथि मस्तिष्क के आधार में स्थित होती है। इसमें ट्यूमर बढ़ने पर आसपास की महत्वपूर्ण नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण होती है। मरीज के ऑपरेशन में नाक के रास्ते स्फेनॉइड साइनस से होते हुए पिट्यूटरी ग्रंथि तक पहुंच बनाई गई। माइक्रोस्कोप की मदद से ट्यूमर को निकाल दिया गया। इस दौरान सिर की हड्डी खोलने की जरूरत नहीं पड़ी। ऑपरेशन के बाद मरीज की दृष्टि में सुधार हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञता और तकनीकी दक्षता का उदाहरण है। अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऑपरेशन टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. एसके सिंह भी शामिल रहे।