{"_id":"6ae7a2e9c04009338a079723","slug":"uproar-at-private-hospital-following-womans-death-allegations-of-negligence-lucknow-news-c-13-lko1070-1992144-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मड़ियांव स्थित हाईवे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में रविवार सुबह 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बेटे मोहित का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने दो घंटे तक शव नहीं सौंपा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर के मुंशीनगर निवासी गुड्डू की पत्नी ऊषा का पैर टूट गया था। परिजन 27 अक्तूबर को उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर किया, लेकिन बेड नहीं मिलने पर उन्हें सीतापुर रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां 28 अक्तूबर को उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था। रविवार को उन्हें डिस्चार्ज किया जाना था।
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे ऊषा को गैस की परेशानी हुई। डॉक्टरों ने दवा दी, लेकिन कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल संचालक डॉ. सुरभि ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि डिस्चार्ज से पहले महिला को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव दो घंटे तक रोके जाने का आरोप भी गलत है।
वहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। अभी पुलिस की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है।