Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The curious case of 'closed' hospitals... a new name, but the same old location.

Lucknow News: बंद अस्पतालों का खेल निराला... नाम नया और ठिकाना पुराना

Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The curious case of 'closed' hospitals... a new name, but the same old location.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बंद किए गए अस्पतालों को नए नाम और संचालक के साथ उसी भवन में दोबारा संचालित करने का खेल जारी है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद भी अस्पताल संचालक कागजों में नाम और एग्रीमेंट बदलकर मरीजों का इलाज शुरू कर देते हैं। हैरानी की बात यह है कि ऐसे अस्पतालों को उसी भवन में दोबारा खोलने से रोकने के लिए शासन स्तर पर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। विभागीय अधिकारी भी इस खामी को स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले इस मामले में सीएमओ कार्यालय के बाबू संजीव को हटाकर इंदिरानगर ट्रेनिंग सेंटर से संबद्ध किया गया था। वहीं, नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह का चार्ज छीनकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे। इस कार्रवाई के बावजूद अस्पतालों के नाम बदलकर दोबारा संचालन का मामला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब एक हजार निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अस्पताल नियमों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। मरीजों की जान से खिलवाड़ की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग जांच कराता है। लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल का संचालन बंद करा दिया जाता है, लेकिन संचालक नया एग्रीमेंट तैयार कराकर कागजों में नाम और पहचान बदल लेते हैं। भवन और व्यवस्थाएं वही रहती हैं, जबकि अस्पताल नए नाम से चलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये हैं उदाहरण... ऑक्सीजन के बाद एवन, अर्पण के बाद धनवंतरी
ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद जांच में अस्पताल को दोषी पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसके संचालन पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि बाद में उसी भवन में डॉक्टर और संचालक का नाम कागजों पर बदलकर एवन के नाम से अस्पताल शुरू कर दिया गया।
इसी तरह विभूतिखंड स्थित अर्पण अस्पताल के चार दलालों को करीब तीन साल पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्पताल का संचालन बंद कराया गया था। आरोप है कि बाद में संचालक ने नाम बदलकर धनवंतरी कर दिया और उसी भवन में अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया।
पुराने अस्पताल के सामान का भी नहीं लेते हिसाब
अस्पताल का नाम बदलकर नया पंजीकरण कराने के दौरान स्वास्थ्य विभाग पुराने अस्पताल में मौजूद उपकरणों और अन्य सामान के विक्रय संबंधी दस्तावेज भी नहीं मांगता। इससे पुराने और नए संचालकों के बीच वास्तविक संबंधों की जांच करना मुश्किल हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर मिलीभगत से नए नाम पर पंजीकरण करा लिया जाता है।

Iदोषी पाए गए अस्पताल के भवन में दूसरे नाम से अस्पताल संचालित करने पर रोक लगाने संबंधी कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। संचालक नाम और पते में बदलाव कर नया पंजीकरण करा लेते हैं।I
- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article