फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion due to protest in lucknow

लखनऊ में रहेगा भयंकर जाम, इन रास्तों से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
route diversion due to protest in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

उप्र.होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर जीपीओ पार्क में व मदरसा शिक्षक लक्ष्मण मेला मैदान में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करेंगे। एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इधर से न जाएं 
- महानगर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें हजरतगंज नहीं आएंगी
- फैजाबाद की बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज नहीं जाएंगी
- हजरतगंज चौराहे से बसे सिकंदरबाग चौराहे नहीं जाएंगी 
- चारबाग से बसें हजरतगंज की ओर नहीं आएंगी
- सिकंदरबाग चौराहे से ट्रैफिक हजरतगंज चौराहा नहीं आएगा
- कैंट व वीआईपी रोड से वाहन विधानसभा मार्ग नहीं आएंगे 
- रायल होटल चौराहे से वाहन हजरतगंज चौराहा नहीं जाएंगे
- कैसरबाग से फैजाबाद रोड जाने वाले बसें चिरैयाझील नहीं जा सकेंगी 
- फैजाबाद बाराबंकी जाने वाली बसे बैकुंठ धाम तिराहे से संकल्प वाटिका नहीं जाएंगी
- चिरैयाझील से कोई भी वाहन लक्ष्मण मेला मैदान नहीं जाएगा
- बैकुंठ धाम तिराहे से कोई भी वाहन लक्ष्मण मेला मैदान नहीं जा सकेगा
- सिकंदारबाग चौराहे से यातायात संकल्प वाटिका नहीं जाएगा 
- हजरतगंज चौराहे से यातायात सिकंदरबाग नहीं जाएगा

कैंट से वाहन गोल्फ क्लब होकर जाएंगे 

route diversion due to protest in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

इधर से जाएं 
- महानगर से बसें बैकुंठ धाम तिराहे, गोल्फ क्लब, कैंट ओवर ब्रिज होकर चारबाग जाएंगी
- फैजाबाद से बसें गांधी सेतु,  कैंट ओवर ब्रिज होकर जाएंगी
- हजरतगंज से पार्क रोड, समतामूलक होकर बसे जा सकेंगी
- चारबाग से बसे केकेसी तिराहे से लोको कैंट, लालबत्ती, गोल्फ  क्लब होकर जाएंगी
- सिकंदरबाग से यातायात सहारागंज, चिरैयाझील, परिवर्तन चौक होकर जाएगा
- कैंट से वाहन गोल्फ क्लब  होकर जाएंगे 
- रायल होटल से ट्रैफिक सिसेंडी तिराहे होकर जाएगा 
- कैसरबाग से बसें परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु होकर जीटीआई जाएंगी
- फैजाबाद जाने वाली बसें समतामूलक, सिकंदरबाग, चिरैयाझील होकर जाएंगीं
- चिरैयाझील से यातायात सिकंदरबाग, पीएनटी होकर जा सकेगा
- बैकुंठ धाम से ट्रैफिक पीएनटी तिराहे, गांधी सेतु होते हुए हजरतगंज जा सकेगा
- सिकंदरबाग से वाहन दाहिने-बाएं परिवर्तन चौक व मीरबाई होकर जा सकेंगे
- हजरतगंज चौराहे से पार्क रोड, गोल्फ क्लब, हनुमान सेतु होकर जा सकेंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed