फैजाबाद में अखिलेश की जनसभा खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में भीड़ ने मेटल डिटेक्टर तोड़ दिया। कई लोगों को चोटें आई हैं। बता दें कि जनसभा के दौरान अखिलेश ने ये बात कही थी कि यहां सुरक्षा में पुलिस ज्यादा नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने ये भी कहा था कि वजह क्या है इसका भी जवाब देना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक सभा खत्म होते ही भीड़ सीएम के काफिले के पीछे भागी थी। डीएम ने एसपी सुरक्षा से रिपोर्ट मांगी है।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज जनसभा को संबोधित करने फैजाबाद में थे। यहां गुलाबबाड़ी मैदान में जनसभा के खत्म होते ही भगदड़ मच गई।
बता दें कि पांचवे चरण के चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां जनसभाएं कर रही हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव शुक्रवार को फैजाबाद में जनसभा करने पहुंचे।
जनसभा के दौरान अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब वार-पलटवार किए।
जनसभा खत्म होते ही भीड़ ने भागना शुरू कर दिया। सिक्योरिटी के लिए लगे मेटल डिक्टेक्टर भी गिर गए और कई लोग इनके नीचे दब गए।