{"_id":"615e03cd8ebc3ed34f1c28db","slug":"roads-of-jankipuram-will-construct-before-diwali-lucknow-news-lko5989595198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकीपुरम विस्तार में दीपावली से पहले बनेंगी सड़कें, आठ करोड़ से भरे जाएंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकीपुरम विस्तार में दीपावली से पहले बनेंगी सड़कें, आठ करोड़ से भरे जाएंगे गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल सड़कों की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे जानकीपुरम विस्तार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एलडीए यहां दीपावली से पहले सभी 11 सेक्टरों की प्रमुख सड़कों को सुधारने का काम करेगा।
पीडब्ल्यूडी को इन सड़कों के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले यह काम होगा। वहीं बाकी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा।
एलडीए के अभियंत्रण जोन-5 के अधिशासी अभियंता केके बंसला ने बताया कि 14 प्रमुख सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी। इन पर काम भी अगले दो दिन में शुरू करा दिए जाएंगे।
बारिश की वजह से यहां काम शुरू नहीं हो पा रहे थे। वहीं छह प्रमुख सड़कों को सुधारने के काम का टेंडर कराया जा रहा है। 15 दिन में इन बाकी सड़कों के काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रमुख रूप से सड़कों के सुधार और पैचवर्क का काम जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे, सेक्टर एच के अलावा जानकीपुरम विस्तार के सभी 11 सेक्टर में कराया जाना है।
इन सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त
- सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी से ग्रीनबेल्ट तक
- सीडीआरआई से यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस
- सेक्टर जे के भाग-1 में सड़कें
- सेक्टर-1, सेक्टर-3 की सभी सड़कें
- सेक्टर-4 व 5 से नहर रोड को जाने वाली सड़कें
- सेक्टर 7 व 8 में सड़कों व नालियों का काम
- सेक्टर-5 की आंतरिक सड़कों का काम
- सेक्टर-6 में सड़कों के सुधार का काम
- डीपीएस स्कूल के सामने की सड़क व डिवाइडर
- सेक्टर-2 की आंतरिक सड़कों का काम
- सेक्टर-4 में सेंट्रल एकेडमी के सामने की सड़क
- जनेश्वर एंक्लेव के सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क
- भिठौली क्रॉसिंग से भवानी चौराहा तक की सड़क व डिवाइडर
वीआईपी जरूरत में बनने लगी गांधी सेतु की सड़क
लंबे समय से टूटी पड़ी अंबेडकर पार्क से 1090 चौराहा के बीच गांधी सेतु के ऊपर की सड़क अब बनने लगी है। अर्बन कॉन्क्लेव 2021 में वीआईपी कार्यक्रम के बीच बारिश से यहां काम भले ही देर हुआ हो, लेकिन, पीडब्ल्यूडी ने अब इसे बनाने का काम शुरू किया है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा का कहना है कि 1090 से विपुलखंड चौराहा तक पूरी सड़क को ठीक किया जा रहा है।