{"_id":"69650974b540565aaf0e9c70","slug":"road-safety-month-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1556895-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नुक्कड़ नाटक से समझाए यातायात नियमों के महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नुक्कड़ नाटक से समझाए यातायात नियमों के महत्व
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से समझाए यातायात नियमों के महत्व
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के महत्व को समझाया गया। माउंट लिटरा जी स्कूल रायबरेली रोड के छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरुक किया। नुक्कड नाटक के माध्यम से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, गाडी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने, निधर्धारित गति में वाहन चलाने, नो एंट्री में वाहन नहीं ले जाने आदि की जानकारियां साझा की गई। इस मौके पर आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव, आरआई सुशील कुमार व विष्णु कुमार मौजूद रहे।
इंटरसेप्टर से 45 वाहनों के चालान
दूसरी ओर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से शहीद पथ पर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के चालान किए। उनकी फोटो कैप्चर कर यह चालान किए गए। इस दौरान कुल 45 वाहनों के चालान तय से अधिक स्पीड में वाहन चलाने के लिए किए गए। चालान पीटीओ आभा त्रिपाठी और अनीता वमा ने किए।

नुक्कड़ नाटक से समझाए यातायात नियमों के महत्व

नुक्कड़ नाटक से समझाए यातायात नियमों के महत्व
विज्ञापन