{"_id":"60d8b5168ebc3ec20a705db8","slug":"road-gonda-desk-news-lko5844110115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क से 40 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क से 40 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। स्थानीय विकास खण्ड के रेहरा बाजार-सादुल्लानगर मुख्य मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क बदहाल होने से करीब 40 ग्राम पंचायतों के करीब 30 हजार ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र प्रेषित कर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी आज्ञाराम, रामसूरत, काशीराम, मनोज, रमेश, विजय, रामराज, रामकुमार, शेषराम, परशुराम व रामसनेही आदि ने बताया कि विगत एक दशत से रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मुख्य मार्ग का मरम्मत नहीं कराया गया है। मरम्मत कार्य न होने के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात का पानी जगह-जगह गडढो में भरा रहता है। गड्ढों मे पानी भरा होने के कारण बाइक व साइकिल सवार से गिरकर आए दिन चोटिल हो जाते हैं।
इस मुख्य मार्ग पर सरायखास, नयानगर, घोघरा, छितलूपुर, दतलूपुर, सहजौरा, अचलपुर चौधरी, जखौली, बिशम्भरपुर, परसिया, नेवादा, सादुल्लानगर, जिगनी, देवारीखेरा व देवरिया सहित करीब 40 ग्राम पंचायत के राहगीर प्रतिदिन तहसील उतरौला, जिला मुख्यालय व ब्लाक मुख्यालय आदि स्थानों पर आते जाते हैं। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।