फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rld to speed up fight for harit pradesh and high court bench

हाईकोर्ट बेंच, हरित प्रदेश की लड़ाई तेज करेगा रालोद

Wed, 14 Aug 2013 12:49 PM IST
लखनऊ/राजेंद्र सिंह
लखनऊ/राजेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
rld to speed up fight for harit pradesh and high court bench

लोकसभा चुनाव की आहट देख राष्ट्रीय लोकदल ने हाईकोर्ट बेंच और हरित प्रदेश के मुद्दे को हवा देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसी के साथ किसानों, मुसलमानों और अति पिछड़ों से जुड़े मामलों को गरमाने की तैयारी है।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक में इन सभा मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

वेस्ट यूपी से रालोद के पांच सांसद है। दो सांसद बगावत कर चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद के सामने न केवल अपना जनाधार बचाए रखने बल्कि बागी सांसदों को सबक सिखाने की भी चुनौती है।

रालोद ने पश्चिमी यूपी की जनभावनाओं और अपने बेस वोट से जुड़े मुद्दों पर अभियान चलाने का फैसला लिया है।

सांसद जयंत चौधरी की मौजूदगी में पश्चिमी यूपी की बैठक में हाईकोर्ट बेंच की दशकों पुरानी मांग, हरित प्रदेश निर्माण और केंद्रीय सेवाओं में जाटों के आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बेंच पर रालोद वकीलों के आंदोलन का समर्थन करेगा। यह भी तय हुआ कि सच्चर कमेटी की सिफारिशों और अति पिछड़ों को वाजिब हक दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने पर खास जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष सतबीर त्यागी ने बताया कि गन्ना और आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए शीघ्र तारीख तय की जाएगी।

हर जिले में प्रभारी और सहप्रभारी तैनात किए जाएंगे। जिलों की मासिक बैठकों में वे खुद मौजूद रहेंगे। संगठन का विस्तार न्याय पंचायत स्तर तक किया जाएगा।

सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा। एक पदाधिकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर बैठकर जनसमस्याएं सुनेगा और उनका निस्तारण कराएगा।

बैठक में प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने और विकास ठप रहने पर भी चिंता जताई गई। बैठक में कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed