फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rich people of UP are not paying  Rs 73 thousand crores of Income Tax Department

UP : 73 हजार करोड़ का आयकर दबाए बैठे हैं यूपी के धन्नासेठ, नोएडा-गाजियाबाद के कारोबारियों पर सबसे अधिक बकाया

Wed, 25 Dec 2024 08:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक गुप्ता, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 08:27 AM IST
सार

192 मामलों की सैंपल जांच में आयकर विभाग के 851 करोड़ रुपये बकाया पाए गए। इनमें से 164 करोड़ रुपये अकेले यूपी के 15 धन्नासेठ दबाए बैठे हैं।

विज्ञापन
Rich people of UP are not paying  Rs 73 thousand crores of Income Tax Department
demo pic - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग का 73,094 करोड़ रुपये धन्नासेठ दबाए बैठे हैं। पूरे देश में आयकर विभाग को 17.90 लाख करोड़ रुपये वसूलना है। कुल वसूली में 4 फीसदी हिस्सेदारी यूपी की है। इतना ही नहीं महज 192 मामलों की सैंपल जांच में आयकर विभाग के 851 करोड़ रुपये बकाया पाए गए। इनमें से 164 करोड़ रुपये अकेले यूपी के 15 धन्नासेठ दबाए बैठे हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की सैंपल जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि 225 करोड़ रुपये का विवरण विभाग के पास नहीं है।

विज्ञापन


सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग के यूपी ईस्ट क्षेत्र में 18,593 करोड़ रुपये की वसूली बकाया है। वहीं यूपी वेस्ट में 54,501 करोड़ रुपये आयकर विभाग को नहीं दिए। रकम के लिहाज से यूपी पुणे रीजन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल, बिहार, झारखंड से काफी आगे है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सीएजी ने आयकर विभाग से 17 क्षेत्रों से लेखापरीक्षा जांच के लिए 18,870 मामले मांगे थे। इनमें से जांच के लिए 10,896 मामलों में बड़े बकाया वाले केसों को ही चुना गया। इस तरह 1,279 मामलों की जांच की गई। हैरत की बात ये है कि 10,896 मामलों में ही आयकर विभाग का 5.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को आयकर विभाग ने दो हिस्सों में बांटा है- यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट व उत्तराखंड। सीएजी ने सैंपल के तौर पर यूपी ईस्ट के 103 फाइलों का परीक्षण किया। इसमें करीब 191 करोड़ रुपये फंसे है। यानी प्रति करदाता 1.85 करोड़ रुपये आयकर विभाग का बकाया है। वहीं, यूपी वेस्ट के 88 करदाताओं ने तो आयकर विभाग का 660 करोड़ रुपये नहीं दिया। इस क्षेत्र में एक करदाता पर 7.5 करोड़ रुपये बकाया हैं।

सीएजी ने सैंपल के लिए यूपी वेस्ट के पांच बड़े केसों के परीक्षण में 36 करोड़ रुपये के बकाये का खुलासा किया। वहीं, यूपी ईस्ट के बड़े मामलों में 10 सेठ आयकर विभाग का 128 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये रकम सबसे ज्यादा गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, झांसी, बरेली और गोरखपुर के कारोबारियों पर बकाया है।


रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यूपी ईस्ट के 20 करदाताओं का डोजियर उपलब्ध नहीं कराया, जिसमें 48.97 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब बाकी है। वहीं, यूपी वेस्ट के 18 करदाताओं का डोजियर नहीं मिला, जिसमें 170 करोड़ रुपये विभाग के फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed