{"_id":"6a1607acd0e05965b00e7f47","slug":"reward-of-25000-rupees-each-announced-for-two-gang-rape-accused-lucknow-news-c-13-lko1096-1755455-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
आरोपी शिवम व सनी यादव।
लखनऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भाग चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित हुआ है। डीसीपी साउथ ने मंगलवार को शिवम यादव और सनी यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश कर रही हैं, पर आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुआ। सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने एफआईआर में लगाए गए सभी आरोप दोहराए हैं। पुलिस जल्द ही जौनपुर के जलालपुर बरहीपुर निवासी शिवम यादव और जंगीपुर निवासी सनी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन करेगी।
पुलिस को पता चला है कि शिवम यादव यूपी पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके पिता इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वहीं, सनी ब्लिंकिट में डिलीवर बॉय है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी का नाम व पता सामने नहीं आया है। नामजद आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही तीसरे आरोपी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
आरोपी लगातार बदल रहे ठिकाने
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिवम और सनी बेहद शातिर हैं और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। जौनपुर और कई अन्य जिलों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने अब उनके कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। करीबियों से शिवम और सनी के ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। दो दिन बाद पुलिस टीम जौनपुर से बैरंग लौट आई। आरोपियों के पांचों सिम बंद हैं।
छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला
जौनपुर निवासी छात्रा को उसके परिचित शिवम, सनी और एक अन्य साथी ने बंधक बनाया था। यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके स्थित फ्लैट में 15 मई से 18 मई के बीच हुई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। छात्रा 18 मई को दिल्ली पहुंची और आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा होने के कारण 22 मई को केस सुशांत गोल्फ सिटी स्थानांतरित किया गया।