फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revenue Lekhpal recruitment plan declared.

इस तरह होंगी लेखपाल के 12 हजार पदों पर भर्तियां

Tue, 19 May 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 May 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Revenue Lekhpal recruitment plan declared.

राजस्व विभाग में लेखपाल के 12 हजार पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। लेखपालों की भर्ती राजस्व परिषद के निर्देशन में जिलाधिकारी कराएंगे। इसके लिए जून में विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन


जुलाई में आवेदन मांगे जाएंगे और अगस्त में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सितंबर में लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को सितंबर-अक्तूबर में नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लेखपालों के 7000 खाली पदों के साथ 5000 नए पदों का भी सृजन किया है। इस तरह 12 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है।

राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव आलोक कुमार ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को भर्ती के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। लेखपाल भर्ती में 80 नंबर की लिखित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। 20 नंबर का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए किए गए अहम बदलाव

Revenue Lekhpal recruitment plan declared.

बताते चलें, सरकार ने लेखपाल भर्ती नियमावली में अहम बदलाव करते हुए लिखित व इंटरव्यू के नंबर में बदलाव किया है। लिखित परीक्षा के अंक 90 से घटाकर 80 कर दिए गए हैं तो इंटरव्यू के अंक 10 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए।

लिखित परीक्षा व मूल्यांकन बाहरी एजेंसी के हवाले
लेखपाल भर्ती के लिए सरकार बाहरी एजेंसी की सेवा लेगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में लिखित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी भी इसी संस्था की होगी।

यह परीक्षा के बाद जिलावार ओएमआर शीट आधारित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। आरक्षण के  नियमों के तहत रिक्तियों के हिसाब से अभ्यर्थियों की सूची वर्णानुक्रम में फाइनल की जाएगी। इसी सूची से इंटरव्यू होगा।

इसके बाद लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के नंबर को मिलाकर चयन सूची तैयार कर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed