फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revenue inspector suffered brain haemorrhage, employees surrounded Municipal Corporation

Lucknow News: राजस्व निरीक्षक को हुआ ब्रेन हैमरेज, कर्मचारियों ने नगर निगम को घेरा

Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector suffered brain haemorrhage, employees surrounded Municipal Corporation
लखनऊ। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक शिवेंद्र मिश्रा को ब्रेन हैमरेज हो गया है। उन्हें रविवार देर शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अन्य निरीक्षकों और कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गृहकर वसूली बढ़ाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। शिवेंद्र मिश्रा को इसी दबाव के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ। हालांकि, निगम प्रशासन ने आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन


नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि मिश्र का कहना है कि नगर निगम अवकाश में कर्मचारी को छुट्टी नहींं देता, उस दिन कैंप लगा देता है। रात तक वसूली की मीटिंग होती है, जिससे कर्मचारियों का मानसिक संतुलन खराब हो रहा है। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह और संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने कहा कि गृहकर वसूली के दबाव के कारण कर निरीक्षक रमेश गिरि दो महीने से बीमार हैं। उनका मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप गलत, पहले से अवकाश पर हैं कर्मचारी

नगर निगम जोन तीन के जोनल अफसर अमरजीत सिंह और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जिन दो कर्मचारियों के बीमार होने की बात आई है उनका स्वास्थ्य पहले से ही खराब है। वह अवकाश पर थे। वसूली को लेकर दबाव बनाए जाने का आरोप गलत है। इधर, सोमवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व अन्य अधिकारी राजस्व निरीक्षक को देखने अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स वसूली पर पड़ा असर

राजस्व निरीक्षक के बीमार पड़ने की आड़ लेकर सोमवार को 30 से अधिक राजस्व निरीक्षक गृहकर वसूली के लिए न तो फील्ड में गए और न ही कार्यालय में बैठे। वे अस्पताल में ही निगम प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी करते रहे, जिससे गृहकर वसूली भी प्रभावित हुई।




कर्मचारी की सेहत पहले खराब है। अस्वस्थ होने की जानकारी पर अस्पताल जाकर देखा भी। किसी पर दबाव डालने की बातें निराधार हैं। नगर निगम कर्मचारी की हर संभव करेगा।

इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article