फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired district judge's wife broke her home, both were positive, asked for help for funeral

यूपी: रिटायर्ड जिला जज की पत्नी ने इलाज के अभाव में तोड़ा दम, परिवार में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं

Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
सार

रिटायर्ड जज ने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कोविड कमांड सेंटर व एंबुलेंस पर कॉल किया मगर वहां पर किसी का फोन तक नहीं उठा। इलाज के अभाव में गुरूवार सुबह महिला ने घर पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Retired district judge's wife broke her home, both were positive, asked for help for funeral
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी।(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के नाकाम सिस्टम ने एक बार फिर रिटायर्ड जिला जज की पत्नी की जान ले ली। दोनों ही कोरोना पॉजिटिव थे। रिटायर्ड जज ने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कोविड कमांड सेंटर व एंबुलेंस पर कॉल किया मगर वहां पर किसी का फोन तक नहीं उठा। इलाज के अभाव में गुरूवार सुबह महिला ने घर पर दम तोड़ा दिया।

विज्ञापन


परिवार में उनके अंतिम संस्कार के लिए कोई भी नहीं था। उनके दोनों बेटे अपनी बहन से मिलने दिल्ली गए थे। इसी बीच इलाकाई लोगों ने ध्वस्त सिस्टम का अफसरों को आईना दिखाया। हरकत में आए अफसरों ने दाह संस्कार के लिए शव वाहन भेजा। वहीं रिटायर्ड जज को भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू करने का दावा अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोमतीनगर विनम्रखंड निवासी रिटायर्ड जिला जज रमेश चंद्रा व उनकी पत्नी मधु 64 कोरोना रिपोर्ट बीती 12 को पॉजिटिव आई थी। दोनों घर पर अकेले थे। इनके बेटे अपनी बहन से मिलने दिल्ली गए थे। बुधवार सुबह अचानक मधु की हालत बिगडने लगी। पति रमेश ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कई दफा कोविड कमांड सेंटर पर कॉल किया मगर वहां से कोई भी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बाद उन्हें इंतजार करने की बात कहकर टरका दिया जाता। ऐसे में रिटायर्ड जज ने किसी भी अस्पताल में ले जाने का फैसला किया। कई दफा मरीज को एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए सरकारी सेवा पर कॉल करते रहे मगर एंबुलेंस नहीं आई। समय पर इलाज न शुरू होने से मरीज की मौत हो गई। मामले की जानकारी मुहल्ले वालों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिया। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने शव वाहन भेजा। वहीं रिटायर्ड जज को जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ डॉ संजय के मुताबिक, कमांड सेंटरी पर आने वाली सभी कॉल पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed