फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   result of vidhansabha election in up

यूपी उपचुनाव में सपा धराशाई, कांग्रेस व भाजपा को फायदा

Tue, 16 Feb 2016 09:27 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
result of vidhansabha election in up

यूपी विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों में सत्ताधारी दल सपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों और एक वरिष्ठ नेता के निधन की वजह खाली हुई तीन सीटों के उपचुनाव में सपा केवल एक सीट ही बचा पाई है। बाकी दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन


फैजाबाद की बीकापुर सीट पर सपा के आनंद सेन विजयी रहे जबकि मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल और देवबंद में कांग्रेस के माविया अली ने जीत हासिल की। देवबंद सीट पर कांग्रेस की जीत के अलग मायने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद की बीकापुर सीट आनंद सेन के  निधन की वजह से खाली हुई थी। यहां से समाजवादी पार्टी ने सेन के ही पुत्र पूर्व मंत्री आनंद सेन को उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार से अधिक वोटों से हारा सपा उम्मीदवार

result of vidhansabha election in up

अखिलेश सरकार में मंत्री रहे चितरंजन स्वरूप के निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा के कपिल देव अग्रवाल ने सपा उम्मीदवार गौरव स्वरूप बंसल को 7352 वोटों से हरा दिया।

गौरव अपने पिता की सीट नहीं बचा पाए। सपा ने अखिलेश सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह राणा की सीट देवबंद से उनकी पत्नी मीना सिंह को उतारा था।

मीना कांग्रेस उम्मीदवार माविया अली से 3559 वोटों से हार गईं। भाजपा उम्मीदवार रामपाल सिंह पुंडीर 45513 मतों के साथ यहां तीसरे स्थान पर रहे।

जानें, किस सीट पर कैसा रहा प्रत्याशियों का प्रदर्शन

result of vidhansabha election in up

देवबंद-
माविया अली, कांग्रेस--51012
मीना सिंह, सपा--47453
रामपाल सिंह पुंडीर, भाजपा--45513

मुजफ्फरनगर
कपिल देव अग्रवाल, भाजपा--63378
गौरव स्वरूप बंसल, सपा--58026
मिथलेस पाल, रालोद--14673

बीकापुर

आनंद सेन, सपा--68896
मुन्ना सिंह चौहान, रालोद--62456
रामकृष्ण तिवारी, भाजपा--11933

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed