फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   restaurant employee asked to ssp kalanidhi naithani who are you

रेस्त्रां पहुंचे एसएसपी से कर्मचारी ने पूछे कुछ 'बेढंगे सवाल', हैरत में पड़ गए कप्तान

Thu, 03 Jan 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
restaurant employee asked to ssp kalanidhi naithani who are you
महानगर स्थित रस्त्रां की छत से एसएसपी ने लिया यातायात का जायजा - फोटो : amar ujala
 यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार को लखनऊ महानगर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी को भी पूछताछ का सामना करना पड़ा। एक रेस्त्रां कर्मचारी तो उनसे यही पूछ बैठा की ‘तुम कौन’? जब कप्तान ने उसे बताया कि वह एसएसपी हैं तो कर्मचारी का सवाल था कि एसएसपी का मतलब बताओ।
विज्ञापन


दरअसल एसएसपी नैथानी एएसपी चक्रेश मिश्रा और अभिषेक वर्मा के साथ महानगर के गोल चौराहे के पास स्थित एक रेस्त्रां की छत पर जा पहुंचे। इस भी रेस्त्रां मालिक को छत पर तीन युवकों के जाने की भनक लगी।
विज्ञापन


उसने छत पर चढ़े युवकों को उतारने के लिए कर्मचारी भेजे। एक कर्मचारी ने बगैर इजाजत छत पर चढ़ने पर आपत्ति जताते हुए तीनों से नीचे उतरने को कहा। कप्तान के इशारे पर दोनों सहायक पुलिस अधीक्षक सड़क पर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या से कराया अवगत

restaurant employee asked to ssp kalanidhi naithani who are you
एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : डेमो
कर्मचारी ने रेलिंग से सड़क की तरफ झांक रहे कप्तान से नीचे न उतरने की वजह पूछी। उन्होंने परिचय देकर पीछा छुड़ाने के इरादे से कहा कि ‘मैं एसएसपी हूं।’ कर्मचारी का अगला सवाल था कि एसएसपी क्या होता है। हैरत में पड़े कप्तान बोले- एसएसपी यानी सीनियर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस।

इसके बाद कर्मचारी ने कुछ चौंकते हुए पूछा कि कलानिधि नैथानी हो क्या? कप्तान के हां बोलते ही उसने रेस्टोरेंट के मालिक को बुलाया। इसके बाद मालिक को रेस्त्रां की छत पर जाने की वजह बताई। रेस्त्रां संचालक ने इलाके में लगने वाले जाम की समस्या से एसएसपी को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed