{"_id":"6acbf94aa2f77f89de07a11a","slug":"residents-of-the-neglected-badalikheda-took-out-a-march-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1962149-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिकों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिकों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिकों ने निकाला मार्च।
सरोजनीनगर। कानपुर रोड स्थित झंडेवाला चौराहे के पास बदालीखेड़ा में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर रविवार को नागरिकों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। योगी सेना भारत के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में करीब आठ वर्षों से सड़कों और नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। स्ट्रीट लाइट न होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था ठीक न होने से जगह-जगह गंदगी रहती है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन में गौरव वर्मा, ज्योति वर्मा, सूरज साहू, गीतांजलि, विशाल तिवारी, दिव्यांश, आशुतोष द्विवेदी और मानसी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ट्रांसफार्मर फुंकने से 250 घरों की बिजली गुल
नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर के हरदोइया बाजार में शनिवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर जलने से करीब 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदार तेज बहादुर सिंह, रमेश वर्मा और विनोद ज्वैलर्स समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली न होने से पंखे, सबमर्सिबल पंप और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।