Gonda: महिला की मौत के बाद जंग का मैदान बन गया मेडिकल कॉलेज, परिजनों ने बाहर से बुलाकर पिटवाने का लगाया आरोप
गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल पर वसूली करने और उनके साथ बाहर के लोगों को बुलवाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लापरवाही से महिला की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का महिला मेडिकल वार्ड रविवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत के बाद जंग का मैदान बन गया। तीमारदारों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने, वसूली करने तथा बाहरी लोगों को बुलाकर पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जिससे करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी में मरीज व्याकुल होते रहे।
कोतवाली नगर के अयोध्या रोड इमामबाड़ा निवासी अंजू देवी (40) उल्टी दस्त से पीड़ित थी। रविवार दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती कर डायरिया का लक्षण बताकर उपचार शुरू किया। रात 11 बजकर 15 मिनट पर बीमार महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों व तीमारदारों में विवाद शुरू हो गया। तीमारदार महेश निषाद ने बताया कि उसकी भाभी को भर्ती कराने के बाद बाहर से दवा व इंजेक्शन मंगाया गया। इंजेक्शन लगवाने के नाम पर हर बार सुविधा शुल्क लिया गया। रात में इंजेक्शन लगाने के नाम पर स्टॉफ ने 700 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर इलाज में लापरवाही की गई जिससे मरीज की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला, इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना, हो रहा विरोध भी
ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?
तीमारदारों ने बताया कि जब शिकायत गई तो स्टॉफ ने अभद्रता करते हुए फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया जिसने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। महेश के अनुसार उसके भाई के कपड़े फट गए व मां को भी चोटें आई। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं, नाइट ड्यूटी स्टॉफ ने सामूहिक रूप से सीएमएस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मरीज की हालत नाजुक थी। उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा करना व गाली देना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई। पीड़ितों ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
सीएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डॉ. आफताब आलम का कहना है कि वार्ड में महिला की मौत के बाद हंगामे की जानकारी मिली है जिसको लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.