फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haryana Assembly Elections: SP made its stand clear, told why it was out of the alliance, whom will it support

हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?

Mon, 16 Sep 2024 04:12 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। सपा ने बता दिया है कि वह आने वाले चुनावों में कांग्रेस के साथ रहेगी या आम आदमी पार्टी के साथ जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections: SP made its stand clear, told why it was out of the alliance, whom will it support
हरियाणा विस चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अपने प्रत्याशी खुद देगी या किसी का सहयोग करेगी यह बात साफ हो गई है। समाजवादी पार्टी हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन व सहयोग करेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन का प्रमुख घटक होने के नाते कांग्रेस से शुरू में 17 सीटें मांगी थी । ज्यादा बताने पर पार्टी ने 11 सीटों पर लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। फिर पार्टी 5 सीटों पर भी लड़ने को तैयार हो गयी मगर उनको भी कांग्रेस द्वारा ज्यादा बताने पर समाजवादी पार्टी मात्र 3 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गयी थी। मगर कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन धर्म को ना निभाते हुए समाजवादी पार्टी के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


 जबकि खुद कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को व्हाट्सअप मैसेज भेज कर सीटें देने की सूचना दी थी जिसे पार्टी ने काफ़ी गंभीरता से लिया है और कांग्रेस के इस व्यवहार से खुश नहीं है।  फिर भी समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों व सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन करेगी क्योंकि पार्टी नहीं चाहती कि सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ वोटों का बिखराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पार्टी भाजपा को प्रदेश व देश से उखाड़ने के लिए दृढ संकल्पित है और उस उद्देश्य को हासिल करने के लिए ऐसा करना आवश्यक समझती है। यह फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पार लिया गया है। 


जम्मू जाएंगे, पर हरियाणा पर चुप्पी
अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पार्टी संगठन चुनाव प्रचार के लिए बुलाएगा तो वहां जाएंगे। उनका नाम प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल है। लेकिन, हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर कुछ नहीं बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed