फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation in long route trains for short distance

लांग रूट की ट्रेनों के रिजर्वेशन में सहूलियत, लाखों को होगा फायदा

Thu, 19 Jan 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
reservation in long route trains for short distance
डेमो
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए लांग रूट की ट्रेनों के रिजर्वेशन में बड़ी सहूलियत दी है। इससे लाखों को फायदा होगा। अब लांग रूट की ट्रेनों में भी कम दूरी का रिजर्वेशन कराया जा सकेगा। 50 साल से रेलवे ने इस पर पाबंदी लगा रखी थी। इसके चलते यात्रियों को मन मसोसकर जनरल क्लास में सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन


रेलवे ने अब यह पाबंदी हटा ली है। इस बाबत सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि लंबी दूरी की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में उन यात्रियों को टिकट नहीं मिलता था, जो कम दूरी के स्टेशनों की यात्रा करना चाहते थे।
विज्ञापन


मसलन, शताब्दी एक्सप्रेस में लखनऊ से कानपुर के लिए रिजर्वेशन की सुविधा यात्रियों को नहीं थी। इससे यात्रियों को सेकंड क्लास में पैसेंजर ट्रेनों या फिर मेमू ट्रेनों से सफर करना पड़ता था। लेकिन अब यह प्रतिबंध खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से गत पांच जनवरी को इस बाबत सर्कुलर जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली सीटों का होगा इस्तेमाल, बढ़ेगा राजस्व

reservation in long route trains for short distance
डेमो

रेलवे अधिकारियों की मानें तो मेल व एक्सप्रेस में अपर क्लास के रिजर्वेशन के लिए कम से कम 160 किमी. की दूरी अनिवार्य थी। जबकि स्लीपर क्लास में यह दूरी कम से कम 400 किमी. होनी चाहिए थी। इससे कम दूरी के टिकट नहीं बनते थे।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी बताते हैं कि पुराने नियम के मुताबिक लंबी दूरी की ट्रेनों में छोटी दूरी के स्टेशनों के टिकट न मिलने से काफी सीटें खाली रह जाती थीं।

मसलन, अगर ट्रेन लखनऊ  से दिल्ली के लिए चलती है और यात्रियों ने कानपुर से टिकट रिजर्व करा रखे हैं तो वे सीटें लखनऊ व कानपुर के बीच खाली ही रहती थीं। अब इन सीटों पर रिजर्वेशन होगा, जिससे रेलवे को राजस्व भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed