Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reprensentatives of business organizations meet Rajnath singh

कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिजन को दिलाएं बीमा लाभ

Mon, 05 Jul 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Reprensentatives of business organizations meet Rajnath singh
रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने राजधानी दौरे के दूसरे दिन रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जन प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न संगठनों व समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट संगठन प्रतिनिधियों ने कोरोना से दिवंगत व्यापारियोेें के परिवारों को दुर्घटना बीमा का 10 लाख का लाभ दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग संगठनों ने उन्हें मांगें व समस्याएं बताकर निराकरण की मांग की। रक्षामंत्री ने भी सभी की बातों को सुना और निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पांच सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य रूप से महामारी से मृत्यु पर पंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी विभाग द्वारा मिलने वाले 10 लाख बीमा का लाभ दिलाने की मांग की गई।
साथ ही सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के दायरे में खुदरा एवं थोक व्यापार को सम्मिलित करने पर बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल में भारत भूषण गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौहान, सतपाल मीत, रविंद्र गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, विजय शर्मा, सुहैल हैदर अली शामिल थे।
वहीं, दिवंगत व्यापारियों के परिजनाें को बीमा संबंधी मांग को लेकर लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन ने रक्षामंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में संजीव अग्रवाल, सुरेश छबलानी, शालू टंडन, जितेंद्र रस्तोगी, अजय खन्ना, प्रभात गर्ग, आशु और हीरा रस्तोगी शामिल थे।
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से बचाने की मांग
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उनसे विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से परंपरागत व्यापारियों को बचाने की मांग की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, नगर निगम भोपाल हाउस, लालबाग के व्यापारियों का किराया नहीं जमा कर रहा है, जिससे व्यापारी मानसिक रूप से प्रताड़ित है। सांसद ने व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित को निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में नीरज गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, संचित गर्ग, हरजीत सिंह, अनिल गुप्ता और संजय जैन शामिल थे।
ट्रांसपोर्टरों ने सुनाईं समस्याएं
अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि के नेतृत्व में राजनाथ सिंह से मुलाकात की और समस्याएं सुनाईं और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में एमडी पांडेय, मेजर मुर्तजा अली खान व ट्रस्ट के सचिव राकेश श्रीवास्तव थे।
न्यूनतम 18 हजार रुपये देने की मांग
संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री से चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर समायोजित करते हुए न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल, महामंत्री सच्चिदा नंद मिश्रा, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, केजीएमयू के महामंत्री सतीश चौहान तथा अमरदीप सिंह मौजूद रहे।
शिक्षकों के वेतन का उठाया मुद्दा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय तिवारी ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद भी स्कूल प्रबंधक शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहे हैं। मांग की स्कूलों के खातों की ऑडिट कराएं कि उन्हें कितनी फीस मिली और उन्होंने कितना वेतन दिया?
गोमतीनगर जनकल्याण महा समिति ने किया सम्मानित
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के स्थापना दिवस के 30 वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला और महासमिति की महिला प्रभारियों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की और उन्हें शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने गोमती नगर को स्मार्ट बनाने व वृद्ध आश्रम का निर्माण कराने पर चर्चा की।
वेतन विसंगतियों के संबंध में अवगत कराया’
जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय व उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा ने रक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपकर कहा कि लेखा एवं ऑडिट संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर कराने में मदद करें। उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन के संयुक्त मंत्री अमित कुमार शुक्ला ने लैब टेक्नीशियन की लंबित चल रहीं वेतन विसंगतियों को दूर कराने एवं अन्य मांगों का ज्ञापन दिया।
जन समस्याओं से अवगत कराया, सौंपा मांग पत्र
इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के प्रतिनिधि मंडल ने मांगपत्र सौंपकर प्रस्तावित खुर्रम नगर से पॉलिटेक्निक चौराहे तक ओवरब्रिज बनवाने, इंदिरा प्रियदर्शनी व शहीद भगत सिंह वार्ड के मध्य आधुनिक अस्पताल, मिनी स्टेडियम, सामुदायिक केंद्र बनवाने, मुंशी पुलिया का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई चौराहा रखने, पार्कों में रात्रि के समय पुलिस गस्त बढ़वाने व नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटवाने के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सुशील कुमार बच्चा, देवी शरण त्रिपाठी, नितिन सिंह पटेल, अमित शुक्ला, सुभाष शर्मा, विशाल कुमार साहू, ज्ञानेंद्र कुमार, महेश वाल्मीकि व अन्य लोग मौजूद थे।

इन्होंने भी की मुलाकात
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक मंच के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी, मौलाना अताउल रहमान अजमी, मौलाना आगा रूही भी रक्षा मंत्री से मिले। अन्य में सिंधी अकादमी उपाध्यक्ष नानक चंद लखनी, राजधानी बैंक चेयरमैन मानसिंह, पंजाबी अकादमी उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, अनुसूचित आयोग नवनिर्वाचित सदस्य रमेश तूफानी, राम सिंह वाल्मीकि भी उनसे मिलने पहुंचे। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, रिमोट सेंसिंग उपाध्यक्ष सुधाकर त्रिपाठी व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह व रूमाना सिद्दीकी ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं, ब्राह्मण परिवार से शिव शंकर अवस्थी, भारत तिब्बत समन्वय संघ से अनीश लाल श्रीवास्तव, केंद्रीय सिख सभा आलमबाग से सरदार निर्मल सिंह, अध्यक्ष, शिव शांति आश्रम आलमबाग किशन लाल, सचिव, पर्वतीय महापरिषद गणेश जोशी, टीएस मनराल, भारतीय लोधी महासभा दिलीप लोधी, जानकीपुरम विकास समिति से रामभानु मिश्रा, आरडब्लूए महानगर एक्सटेंशन से जेपी सिंह, जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति से अरविंद गुप्ता, विनय पांडे, ऑल टीचर एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन से विजय कुमार व अन्य ने मुलाकात की। इस भेंट के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed