{"_id":"64ccf78ce4d465cbeb0aea54","slug":"renewable-energy-up-will-move-forward-of-renewable-energy-through-e-auction-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीन्यूएबल एनर्जी: ई-ऑक्शन के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा में आगे बढ़ेगा यूपी, 5 सालों के लिए दिए जाएंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीन्यूएबल एनर्जी: ई-ऑक्शन के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा में आगे बढ़ेगा यूपी, 5 सालों के लिए दिए जाएंगे टेंडर
Fri, 04 Aug 2023 06:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:36 PM IST
सार
राज्य में जल्द ही उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) मेगा ई-टेंडर का आयोजन करने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से 176 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम वाले सोलर ट्री, 32 ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशंस व 537 स्मार्ट सोलर लाइटिंग सिस्टम के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया जारी कर दी है।
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार ने प्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा (रीन्यूएबल एनर्जी) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य में जल्द ही उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) मेगा ई-टेंडर का आयोजन करने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से 176 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम वाले सोलर ट्री, 32 ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशंस व 537 स्मार्ट सोलर लाइटिंग सिस्टम के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया जारी कर दी है। इस ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सभी सोलर सिटीज में इन सभी सुविधाओं की स्थापना और 5 वर्षों तक संचालन के लिए उचित कंपनियों को टेंडर दिया जाएगा। वहीं, पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) के अंतर्गत सोलर पावर जेनरेटर व ग्रिड कनेक्टर सोलर पावर प्लांट्स को रेस्को मोड के जरिए रिक्वेस्ट ऑफ सिलेक्शन (आरएफएस) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
11,800 निर्धारित की गई है टेंडर फीस
176 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम वाले सोलर ट्री (1 केड्बल्यू), 32 ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशंस व 537 स्मार्ट सोलर लाइटिंग सिस्टम (2.5 केड्ब्ल्यू) के लिए ई-टेंडर फाइलिंग के लिए 11,800 रुपए व 18 प्रतिशत जीएसटी फीस निर्धारित की गई है। इस टेंडर की शुरुआत इस वर्ष 20 जून से हो चुकी है और 5 अगस्त को इसे फाइल किए जाने का लास्ट डेट निर्धारित किया गया है। 5 अगस्त को आवेदन प्रक्रिया बंद होने के उपरांत सभी बिड्स में चयनित कंपनियों का सिलेक्शन कर उन्हें आगे की ई बिडिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सूचित किया जाएगा। वैसे, इन टेंडर्स के लिए बिडिंग की लास्ट डेट 29 जुलाई निर्धारित की गई थी मगर इसे बढ़ाकर फिलहाल 5 अगस्त की डेडलाइन सुनिश्चित की गई है।
पीएम कुसुम योजना को भी प्रदेश में दिया जाएगा बढ़ावा
प्रदेश में पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) के अंतर्गत सोलर पावर जेनरेटर व ग्रिड कनेक्टर सोलर पावर प्लांट्स को रेस्को मोड के जरिए रिक्वेस्ट ऑफ सिलेक्शन (आरएफएस) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप 27 जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अलग-अलग कृषि फीडर्स के सौरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अंतर्गत ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए बोली लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपीपीसीएल को बिजली की बिक्री के लिए 150 मेगावाट की संचयी क्षमता वाले वितरण उप-स्टेशनों को पीएम कुसुम योजना के तहत रेस्को मोड के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न स्थानों पर घटक सी 2 (फीडर स्तर सौरकरण) के आधार पर विकसित करने में सफलता मिलेगी। इस ई बिडिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है जिसके उपरांत चयनित बोलीकर्ताओं को विभाग द्वारा इस विषय में सूचित कर दिया जाएगा।