फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief during the day due to sunshine, melting continues at night

Lucknow News: धूप खिलने से दिन में राहत रात में गलन बरकरार

Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief during the day due to sunshine, melting continues at night
धूप का आनंद लेते लोग।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को दिन चढ़ते ही धूप खिली। हालांकि, बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। यह सीजन की तीसरी सबसे सर्द रात रही। दिन में पछुआ हवाएं चलीं, लेकिन धूप की माैजूदगी से गलन अपेक्षाकृत कम महसूस हुई।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त की संभावना है और गलन में आंशिक कमी के संकेत हैं। 12 जनवरी से विक्षोभ का असर खत्म होने से पारा दोबारा गिरेगा और कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम 18 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

इधर, मौसम में सुधार के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन भी पटरी पर लौटने लगा है। तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को चार घंट, शताब्दी सिर्फ एक घंटे लेट रही। वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में फ्लाइट 6ई-5264 दो घंटे, अबूधाबी से आने वाली 6ई-1416 एक घंटे, नई दिल्ली से आने वाली 6ई-2159 एक घंटे की देरी का शिकार हुईं। (माई सिटी रिपोर्टर)

धूप का आनंद लेते लोग।

धूप का आनंद लेते लोग।

धूप का आनंद लेते लोग।

धूप का आनंद लेते लोग।

धूप का आनंद लेते लोग।

धूप का आनंद लेते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed