फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief cancer patients 10 districts get telemedicine facility Cancer Institute

Telemedicine: 10 जिलों के लोगों को मिलेगा कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों का लाभ, टेलीमेडिसिन से मिलेगी सुविधा

Tue, 17 Jun 2025 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

टेलीमेडिसिन के माध्यम से अब 10 जिलों के लोगों को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों का लाभ मिल सकेगा। इसमें मरीज को वीडियो कॉल के माध्यम से परामर्श दिया जाता है।

विज्ञापन
Relief cancer patients 10 districts get telemedicine facility Cancer Institute
कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तकनीक के माध्यम से अब 10 जनपदों के मरीजों को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए संस्थान में टेलीमेडिसिन की स्थापना की जा रही है। इसमें मरीज डॉक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपनी समस्या बता सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के समय से टेलीमेडिसिन सुविधा ने इलाज की नई राह दिखाई है। इसमें मरीज को लंबी दौड़ लगाने के बजाय वीडियो कॉल के माध्यम से परामर्श दिया जाता है। कैंसर संस्थान में भी इसकी पहल की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज पटेल बने टॉपर; शिबा को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट के मुताबिक, कैंसर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। कई बार मरीज को कैंसर होने की आशंका होती है, लेकिन दूरी की वजह से वे डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं। ऐसे में टेलीमेडिसिन बड़ी भूमिका निभा सकता है। टेलीमेडिसिन से जुड़कर इन जनपदों में कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। फिलहाल इसमें अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जनपद शामिल हैं।


ये भी पढ़े- Weather in UP: यूपी में जल्द ही खत्म होगा मानसून का इंतजार, 19 और 20 जून को होगी मूसलाधार बारिश

फॉलोअप वाले मरीजों को मिलेगा फायदा :

टेलीमेडिसिन का फायदा नए मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए होगा ही, पुराने मरीजों के लिए भी यह काफी उपयोगी है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से फॉलोअप वाले मरीज अपने डॉक्टर से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इलाज के बाद आधे से ज्यादा फॉलोअप वाले ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें आगे इलाज की जरूरत नहीं होती है।


96 डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द:

निदेशक ने बताया कि संस्थान में जल्द ही 96 नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद संस्थान में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी संस्थान में डॉक्टरों की संख्या 50 से भी कम है। इस वजह से संस्थान अभी तक 1200 बेड की अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से मरीजों की भर्ती नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed