फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Joint Entrance Examination-2025 result declared Suraj Patel of Mirzapur got first rank

UP News: बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज पटेल बने टॉपर; शिबा को मिला दूसरा स्थान

Tue, 17 Jun 2025 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

बीएड में प्रवेश के लिए कराई गई उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के परिणाम की घोषणा कर दी गई। मिर्जापुर के सूरज पटेल को पहली रैंक मिली है। आगे पढ़ें और देखें टॉप टेन में किन परीक्षार्थियों को जगह मिली...

विज्ञापन
Uttar Pradesh Joint Entrance Examination-2025 result declared Suraj Patel of Mirzapur got first rank
सूरज कुमार पटेल (टॉपर), शीबा प्रवीण (दूसरा स्थान) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 (बीएड प्रवेश परीक्षा) के परिणाम की घोषणा कर दी गई। प्रेस वार्ता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इसमें झांसी विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पांडेय के साथ शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने जानकारी साझा की। 

विज्ञापन


इस बार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 में मिर्जापुर के सूरज पटेल को पहली रैंक मिली है। भदोही की शिबा प्रवीण को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा मऊ (घोसी) के प्रमोद कुमार यादव ने चौथी, अररिया (बिहार) के युगेश प्रसाद साहा ने पांचवी, शाहजहांपुर के रमेश कुमार शर्मा ने छठी, मेरठ के रविंदर कुमार त्यागी ने सातवीं, उन्नाव के विवेक शुक्ला ने आठवीं, अलीगढ़ के अंजनी कुमार मिश्रा ने नौंवी और वाराणसी के रामलोचन पटेल ने दसवीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुचिता व शुद्धता के साथ मूल्यांकन कराते हुए रिकार्ड समय में परीक्षाफल तैयार किया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें महिलायें 1,96,700 एवं 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी थे। अब प्रवेश काउंसिलिंग जुलाई महीने में प्रस्तावित है।


यहां देखें, टॉप टेन में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची: 
1. सूरज कुमार पटेल- मिर्जापुर- 400- 362.662
2. शिबा परवीन- भदोही- 400- 333.992
3. शिवांगी यादव- जौनपुर- 400- 331.992
4. प्रद्युम्न सिंह यादव- घोसी मऊ- 400- 330.658
5. रोशन रंजन- अररिया बिहार- 400- 327.656
6. अजित शर्मा- शाहजहांपुर- 400- 327.325
7. विप्रस्था त्यागी- मेरठ- 400- 326.658
8. विवेक शुक्ला- उन्नाव- 400- 323.994
9. मनीष मिश्रा- अलीगढ़- 400- 323.661
10. विवेक कुमार पटेल- वाराणसी- 400- 322.661

प्रवेश काउंसिलिंग 10 जुलाई से प्रस्तावित

इस अवसर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 10 जुलाई से प्रस्तावित की गई है। हालांकि इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स का परिणाम आना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम से पूरे प्रदेश में परीक्षा की निगरानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed