फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment for the post of cattle stock

1079 पदों पर भर्ती के लिए 10 जनवरी तक करें आवेदन

Mon, 23 Dec 2013 10:38 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
recruitment for the post of cattle stock

प्रदेश सरकार ने पशुधन प्रसार अधिकारियों के खाली पदों के 90 फीसदी पर सीधी भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विभाग तय योजना के अनुसार आगे बढ़ सका तो मार्च तक नियुक्तियां हो जाएंगी।

इसके लिए 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा व इंटरव्यू के जरिये चयन किया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो फरवरी को होगी।

प्रदेश के पशु चिकित्सालयों में पशुधन प्रसार अधिकारियों की जबर्दस्त कमी है। इसका पशुओं के इलाज व बीमारियों के रोकथाम पर सीधा असर पड़ रहा है।

पिछले दिनों पशुपालन मंत्री राज किशोर सिंह ने खाली पड़े पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। अब पशुपालन विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है।

विभाग ने रिक्त 1198 पदों में से 90 प्रतिशत (1079 पद) पर सीधी भर्ती का फैसला किया है।

बाकी 10 फीसदी (119) पद सात वर्ष से ड्रेसर्स पद पर कार्यरत व पशुधन प्रसार अधिकारी की शैक्षिक अर्हता पूरी करने वाले कर्मचारियों से विभागीय चयन प्रक्रिया के जरिये भरे जाएंगे। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन
जिन्होंने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान या कृषि विज्ञान या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो इस पद के लिए वही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक को हिंदी का ज्ञान होना जरूरी रखा गया है। ऐसे लोग जो 1 जुलाई 2013 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों या जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष हो वे आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तो एससी-एसटी के लिए 50 रुपये रखा गया है। www.dahup.in पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

इंटरव्यू कितने नंबर का होगा अभी तय नहीं
पशुधन प्रसार अधिकारी की भर्ती परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सवाल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट जीव विज्ञान या कृषि विषय स्तर के होंगे। साथ ही इंटरमीडिएट स्तर के सामान्य अध्ययन विषय व सामान्य हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे।


इसके लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया है। मगर अभी यह तय नहीं है कि ये प्रश्न कितने-कितने नंबर के होंगे और इंटरव्यू कितने नंबर का होगा।

पशुपालन विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है जिसे फैसला करना है। मेरिट परीक्षा व इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

दो वर्ष मिलेगा प्रशिक्षण
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पहले दो वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए वे निर्धारित मानदेय पाएंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति के समय कम से कम सेवा में दो वर्ष तक बने रहने का बॉन्ड भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed