{"_id":"5c743c55bdec22129c2db311","slug":"recruitment-for-6500-posts-in-police-in-up-before-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले निकलेगी पुलिस में 6500 पदों के लिए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले निकलेगी पुलिस में 6500 पदों के लिए भर्ती
Tue, 26 Feb 2019 12:34 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
up police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड चुनाव से पहले विभिन्न पदों के लिए साढ़े छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसमें वायरलेस के तीन रैंक के लिए 1586 पद और नागरिक पुलिस व प्लाटून कमांडर के लगभग 5000 पदों के लिए भर्ती शामिल है।
विज्ञापन
बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा की मानें तो वायरलेस में रेडियो प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक यांत्रिक के 604 पद, रेडियो सहायक परिचालक के 870 पद और रेडियो कर्मशाला कर्मचारी के 112 पद के भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। मार्च के अंत तक इसके आनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे और चुनाव के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अगर इस दौरान चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है तो चुनाव आयोग से अनुमति लेकर इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा जेल वार्डर के 3638 पदों के साथ-साथ फायरमैन और घुड़सवार के विभिन्न पदों के एक ही दिन आफ लाइन परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी है।
विज्ञापन