फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   record vaccination in lucknow

टीकाकरण में हम फिर अव्वल, मेगा कैंप में चौथी बार 91,780 लोगों को लगाया गया टीका

Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
record vaccination in lucknow
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के चौथे चरण के मेगा वैक्सीनेशन अभियान में शुक्रवार को लखनऊ में 91,780 लोगों को टीका लगा। यह संख्या एक लाख से अधिक के लक्ष्य से कम रही, फिर भी चौथी बार लखनऊ न केवल मंडल, बल्कि प्रदेश में अव्वल रहा। जिले में अब तक कुल 33,34,640 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह संख्या भी टीकाकरण की कुल संख्या के लिहाज से प्रदेश में सबसे ज्यादा है। शुक्रवार को कुल लाभार्थियों में 18 से 44 आयुवर्ग के 49 प्रतिशत, 45 से 60 आयु वर्ग के 33 फीसदी व 60 से अधिक आयुवर्ग के 18 प्रतिशत लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेेेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगाए गए मेंगा कैंप में सुबह से केंद्रों पर भीड़ रही। हर कोई पहले टीका लगवाने के लिए उत्साहित दिखा। उधर, अभियान के दौरान 211 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। इसमें कोवैक्सीन-कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख बीस हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। हालांकि, देर रात तक कैंपों के आयोजन से भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार डाटा फीडिंग का पूरा आंकड़ा आना बाकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि बारिश से कई केंद्रों के आस-पास पानी भरा था। गांवों में भी जलभराव से काफी लोग टीका लगवाने नहीं आए। पिछले मेगा कैंप में एक लाख चार हजार लोगों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन

डीएम-जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
डीएम अभिषेक प्रकाश ने एनके रोड स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां टीका लगाने आए लोगों को सराहा। वहीं, सीएमओ ने बीकेटी व माल सीएचसी जाकर कैंप की व्यवस्थाओं को परखा। राज्य सभा सांसद बृजलाल ने चिनहट सीएचसी के अधीन निजी इंस्टीट्यूट में लगे कैंप का निरीक्षण किया। कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed