फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record 817 new corona cases found in one day in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेशः एक दिन में रिकॉर्ड 817 नए कोरोना केस, नोएडा में भी मिले सबसे ज्यादा मरीज

Sat, 20 Jun 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Record 817 new corona cases found in one day in Uttar Pradesh
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक ही दिन में 800 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 19 की वायरस ने जान ले ली। अब तक 507 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,594 हो गई है। सबसे ज्यादा 151 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे तक एक दिन में रिकॉर्ड 817 मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार मात्र 24 घंटे में ही अधिकतम मरीज मिलने का रिकार्ड टूट गया। प्रदेश और नोएडा में एक दिन में अधिकतम मरीज का रिकार्ड बना है। 

एक दिन पहले बुधवार को 630 मरीज सामने आए थे। जो प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद मरीजों की अधिकतम संख्या थी। अब प्रदेश में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 6092 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 15, मेरठ 08, नोएडा 151, लखनऊ 31, कानपुर नगर 46, गाजियाबाद 36, सहारनपुर 26, फिरोजाबाद 15, मुरादाबाद 01, वाराणसी 17, रामपुर 16, जौनपुर 13, बस्ती 09, बाराबंकी 04, अलीगढ़ 27, हापुड़ 31, बुलंदशहर 30, अयोध्या 04, गाजीपुर 20, अमेठी 07, आजमगढ़ 03, प्रयागराज 08, संभल 17, संत कबीर नगर 02, मथुरा 19, सुल्तानपुर 20, गोरखपुर 09, मुजफ्फर नगर 21, देवरिया 06, रायबरेली 03, लखीमपुर खीरी 07, गोंडा 03, अमरोहा 13, आंबेडकर नगर 01, बरेली 08, इटावा 14, हरदोई 02, महाराजगंज 03, कन्नौज 06, पीलीभीत 11, शामली 05, जालौन 06, सीतापुर 01, बदायूं 18, झांसी 04, चित्रकूट 10, मैनपुरी 15, मिर्जापुर 08, फर्रुखाबाद 06, उन्नाव 10, बागपत 08, एटा 01, हाथरस 04, मऊ 01, कानपुर देहात बलिया 02, शाहजहांपुर 14, कासगंज 03 और हमीरपुर में 01 मरीज मिला है। अब तक कुल 9995 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 507 मरीजों की मौत हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed