फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recommendation to eliminate the recognition of CMS School

सीएमएस स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश, ये है मामला

Sat, 29 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
recommendation to eliminate the recognition of CMS School
- फोटो : डेमो

निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को दाखिला न देने के मुद्दे पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने सीएमएस की मान्यता काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल (सीआईसीएसई) से समाप्त करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


सीएमएस पर दुर्बल आय वर्ग के बच्चों को दाखिला आरटीई के तहत दाखिला न देने का आरोप है।आरटीई अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक संस्थानों को छोड़कर सभी निजी स्कूलों को उनके यहां की 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला देना अनिवार्य है।

विज्ञापन

 

इस साल सीएमएस में 270 बच्चे आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए भेजे गए थे। इनमें से विद्यालय ने सिर्फ दो बच्चों को ही दाखिला दिया है। डॉ. अमर कांत सिंह का कहना है कि सीएमएस को नियमानुसार चयनित बच्चों का दाखिला लेने को कहा गया था। इसके बावजूद विद्यालय ने दाखिला नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्ष 2016 में भी की गई थी सिफारिश

नोटिस जारी करने के बाद अब विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। सीएमएस की मान्यता समाप्ति करने के लिए यह पहला पत्र नहीं है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई थी। लेकिन इसके बावजूद उस समय कुछ नहीं हुआ था। 
 

'जो बच्चे शर्ते पूरी करते थे उन्हें दाखिला दिया गया है। जिन बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया है वे नियमों में नहीं आते हैं। इसलिए उनके दाखिले नहीं किये गये हैं।' - ऋषि खन्ना प्रवक्ता, सीएमएस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed