फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recommendation of 4600 Grade Pay to Naib Tehsildar and Assistant Custody Officer

नायब तहसीलदार और सहायक चकबंदी अधिकारी को 4600 ग्रेड पे की सिफारिश, ये डिप्लोमा भी होगा जरूरी

Sat, 16 Jun 2018 11:28 AM IST
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of 4600 Grade Pay to Naib Tehsildar and Assistant Custody Officer
money
राज्य वेतन समिति ने राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार और चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण मांग मान ली है। समिति ने दोनों ही संवर्ग के इन अफसरों का ग्रेड पे कुछ शर्तों के साथ बढ़ाने की सिफारिश कर दी है। इस पर आखिरी फैसला सरकार करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक  वेतन समिति ने राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार और सहायक चकबंदी अधिकारी के पदों पर ग्रेड वेतन 4200 को बढ़ाकर 4600 रुपये करने की सिफारिश की है। यह पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-7 (44900-142400 रुपये) होगा। समिति ने इन दोनों ही पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए तय अर्हता के साथ ‘निलिट’ का ‘ओ’ लेवल का डिप्लोमा भी अनिवार्य करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


समिति ने विभागीय शासनादेश जारी होने की तिथि से इन अफसरों को ग्रेड-पे-4600 का लाभ देने की बात कही है। दोनों संवर्ग के अधिकारी लंबे समय से ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वित्त विभाग अब समिति की सिफारिशों पर विचार के बाद इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट भेजेगा। कैबिनेट ही इस पर अंतिम निर्णय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommendation of 4600 Grade Pay to Naib Tehsildar and Assistant Custody Officer
प्रतीकात्मक तस्वीर
समिति ने ये सिफारिश भी की
- राजस्व लेखपाल के पद पर शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट के साथ-साथ कंप्यूटर में ‘सीसीसी’ का प्रमाणपत्र भी शामिल किया जाए।
- चकबंदी लेखपाल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूर्व निर्धारित अर्हता के साथ कंप्यूटर संचालन में ‘सीसीसी’ का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाए।
- चकबंदीकर्ता के पदों पर वर्तमान में दिए जा रहे मैट्रिक्स लेवल-5 (रुपये 29200-92300) को ही बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed