फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real estate employee gangraped and murdered in Lucknow.

रीयल एस्टेट कर्मचारी की गैंगरेप के बाद हत्या, कमीशन के 25 लाख रुपये के विवाद में हुई वारदात

Tue, 13 Aug 2019 12:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Real estate employee gangraped and murdered in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के पारा स्थित रीयल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक कर्मचारी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। फिर उसका शव रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को आलमबाग निवासी दरोगा पुत्र अजय यादव व अवधेश यादव, सरोजनीनगर के गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। वह तीन अगस्त से लापता थी। युवती के भाई पारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पारा थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती काकोरी के मौदा निवासी संजय यादव की कंपनी अमित इन्फ्रा हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थी।
विज्ञापन


उसका कंपनी के मालिक संजय से कमीशन के 25 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। वह दूसरी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही थी, तभी आरोपी उसे बरगलाकर ले गए और हत्या करके शव नदी में फेंक दिया। युवती से दुराचार हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन के पैसे हड़पना चाहता था कंपनी का मालिक

युवती के भाई ने बताया कि कंपनी मालिक संजय उसके कमीशन के 25 लाख रुपये हड़पना चाहता था। कंपनी में बुकिंग एजेंट बहन प्लॉट बिकवाती थी, जिसका उसे कमीशन मिलता था। कई बार दबाव डालने के बाद पिछले दिनों 6 लाख रुपये का चेक दिया था। उसने आरोप लगाया जिससे कि बाकी रकम न देनी पड़े, इसलिए उसने बहन की हत्या की साजिश रची।

सिर और हाथ-पैर की हड्डियां ही बचीं, कपड़ों से हुई पहचान

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने हरचंदपुर स्थित नदी के पास का इलाका खंगाला तो कीचड़ से सना एक शव मिला। सिर्फ सिर और हाथ-पैर की हड्डियां ही बची थीं। कुछ कपड़े मिले, जिनके आधार पर युवती के भाई ने उसकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अवशेष सुरक्षित रख लिए हैं। जरूरत पड़ने पर डीएनए की जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed