फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rats and cockroaches infest railway retiring rooms

Lucknow News: रेलवे रिटायरिंग रूम में चूहे व कॉक्रोचों का आतंक

Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rats and cockroaches infest railway retiring rooms
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रेलवे के रिटायरिंग रूम में चूहे और कॉक्रोचों का आतंक है। परेशान यात्रियों ने रेलवे में शिकायत दर्ज करवाकर रिफंड मांगा है। साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मुसाफिर अपार सिंघल ने रेल मंत्रालय और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की ओर से बताया गया कि रिटायरिंग रूम की शिकायत लखनऊ मंडल के स्टेशन की नहीं है। वहीं, बताया जा रहा है कि शिकायत लखनऊ जंक्शन की है।
विज्ञापन

यात्री ने कहा कि उन्हें जानकारी दिए बगैर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। जबकि असल में शिकायत हल ही नहीं हुई। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि रूम के लिए उनसे किराये के रूप में लिए गए 600 रुपये वापस किए जाएं। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रेल मंत्रालय ने इस मामले में डीआरएम को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, पूरबिया एक्सप्रेस के यात्री अमित राज ने शिकायत कर कहा कि कोच अटेंडेंट ने जनरल टिकट वाले एक यात्री को सीट बेच दी। मामले में टीसी और रेलवे पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थर्ड एसी कोच बी-3 की सीट नंबर 34 को बेचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed