फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapti 40 cm below danger mark, erosion intensifies

Lucknow News: खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे राप्ती, कटान तेज

Wed, 14 Aug 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rapti 40 cm below danger mark, erosion intensifies
श्रावस्ती। तराई में बुधवार को भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। नेपाल में बरसात थमने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। घटते जलस्तर के साथ ही नदी की लहरें अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही है। इससे कछारवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर बुधवार शाम तीन बजे 127.30 सेंटीमीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर कम है। घटते जलस्तर के साथ ही नदी की उग्र लहरें अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही है। इसके चलते इकौना क्षेत्र के जगरावलगढ़ी, कुम्हारगढ़ी, टेंडवा व पुरुषोत्तमपुर सहित अन्य गांवों में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

विगत 24 घंटे में पुरुषोत्तमपुर निवासी भग्गन, विजय बहादुर, आंधी, पतिराम, चमन, नसीम, कन्हई लाल, कंटू लाल, शिव कुमार, अशोक, सुरेश, राम उजागर सहित कई अन्य ग्रामीणों की करीब 140 बीघा खेत कट कर नदी की धारा में विलीन हो गई। वहीं टेंडवा में नदी धीरे-धीरे कटान करते हुए गांव की ओर आगे बढ़ रही है। यही स्थिति कछार में बसे अन्य गांवों की भी है। जहां राप्ती की धारा फसलों सहित खेतों को अपनी धारा में मिला रही है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed