फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapido Driver Killed in Truck Collision, Youth Injured

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से रेपिडो चालक की मौत, युवक घायल

Thu, 04 Jun 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rapido Driver Killed in Truck Collision, Youth Injured
अमृतलाल की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में रेपिडो बाइक चालक अमृतलाल (21) की जान चली गई। पीछे बैठे विपुल कुमार द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोंडा के पतीजिया बुजुर्ग निवासी अमृतलाल गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में किराये पर रहते थे। उनके भाई आकाश ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज के महाराजपुर, पिपरी जंघई निवासी विपुल को लेकर काकोरी से दुबग्गा की ओर जा रहे थे। अंधे की चौकी स्थित शिफा अस्पताल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार करीब 15 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। हेलमेट पहनने के बाद भी अमृतलाल और विपुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि अमृतलाल के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। अमृतलाल के परिवार में पिता रामपाल, मां सुदामा देवी और दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed