{"_id":"609847418ebc3ed1e55654f7","slug":"rape-with-minor-lko-city-news-lko577499273","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात घर ले जाकर किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात घर ले जाकर किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में मां संग रह रही किशोरी को फुसलाकर शादी का झांसा देकर एक युवक ने शुक्रवार रात अपने घर पर ले जाकर दुराचार किया। शनिवार सुबह मां सोकर उठी तो बेटी को गायब देख थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसकी भनक लगते ही आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में पास के मोहल्ले में छोड़कर भाग निकला।
किशोरी ने घर पहुंचकर मां से आपबीती बताई जिसके बाद मां ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया। इस पर आरोपी आदित्य यादव उर्फ कल्लू निवासी ग्राम बलियाखेड़ा ने अपने चचेरे भाई रामकुमार संग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहनलालगंज के एक गांव की रहने वाली महिला गोसाईंगंज क्षेत्र स्थित मायके में पिछले तीन माह से 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात बलियाखेड़ा गांव निवासी आदित्य यादव उर्फ कल्लू छत से आकर नाबालिग बेटी को फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। वहां बेटी से दुराचार किया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सहित उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।