फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with girl

शादी का झांसा दे जालौन की युवती से दुष्कर्म

Thu, 08 Jul 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape with girl
लखनऊ। बाजारखाला की मोतीझील कॉलोनी के एक युवक ने खुद को डॉक्टर बताकर जालौन की युवती को प्रेमजाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में शिकायत की तो उसे बाजारखाला कोतवाली भेज दिया गया। वहां भी सुनवाई नहीं होने पर उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

जालौन की एक युवती कुछ महीने पहले सहेलियों संग घूमने के लिए भूलभुलैया गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर खुद को डॉक्टर बताने वाले एक युवक ने मदद की। फिर युवती की उससे दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत में युवक ने बताया कि उसका अपना नर्सिंग होम है। कुछ दिनों बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और ठाकुरगंज के बालागंज के एक फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती का आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार लखनऊ बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने दो दिन पहले उसे बालागंज बुलाकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। बताया कि युवक ऐशबाग की मोतीझील कॉलोनी का रहने वाला है। इस पर ठाकुरगंज पुलिस ने युवती को बाजारखाला कोतवाली में शिकायत करने को कहा। युवती ने बाजारखाला कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल ठाकुरगंज बताकर टरका दिया। अब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed