फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape victim molested for not withdrawing case

Lucknow News: केस वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़

Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rape victim molested for not withdrawing case
केस वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़
लखनऊ। दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर पीड़ित युवती से छेड़छाड़ व विरोध पर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ठाकुरगंज पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीसीपी पश्चिम से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक जून 2024 में उन्होंने ललित गौतम, अंजली गौतम, आनंद गौतम व वंदना के खिलाफ पारा थाने में दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 19 जनवरी को वह घर जा रही थीं। अस्पताल के पास चारों ने उन्हें रोक लिया और फिर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर आनंद व वंदना उन्हें पीटने लगे। ललित ने छेड़छाड़ की। शोर मचने पर लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। आरोप है कि आरोपी उनका अपहरण करवाकर हत्या का प्रयास भी कर चुके हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवती से छेड़खानी, तीन पर मुकदमा
लखनऊ। हुसैनगंज निवासी युवती ने तीन शोहदों पर उनसे छेड़छाड़ करने व पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह दो सहेलियों के साथ हनुमान मंदिर के पास पानी के बताशे खा रही थीं। तभी युनूस, उसके साथी अभिजीत व लक्की पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर यूनुस ने उन्हें घूंसा मार दिया। वह जमीन पर गिर गईं। फिर उन्हें लात-घूंसों से जमकर मारा और धमकाकर भाग निकले। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवाद में युवती को दोस्त ने पीटा

लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड-4 निवासी तनु यादव ने अपने दोस्त वैभवखंड में रहने वाले अभिषेक सिंह के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। तनु के मुताबिक कुछ दिन पहल उनका अभिषेक से विवाद हो गया था। इसे लेकर वह रंजिश रखे था। इस मामले में बात करने के लिए उसने शनिवार रात 10.30 जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलाया था। तनु सहेली के साथ जब वहां पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें थार में बैठा लिया। मरीन ड्राइव पहुंचा और उन्हें जमकर पीटा। उनकी व उनके पिता की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद तनु को वहीं उतार कर भाग निकला। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed