फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape fir on kgmu student

एमबीबीएस के छात्र ने विधवा के साथ की घिनौनी हरकत

Fri, 22 Apr 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Apr 2016 04:14 PM IST
सार

  • सुल्तानपुर की 35 वर्षीय पीड़िता एक बच्चे की है मां 
  • महिला को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर बुलाया राजधानी 
  • नाका के सेंट्रल होटल ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध 

विज्ञापन
rape fir on kgmu student
‌विधवा ने लगाया जबरन शारीरिक सबंध का आरोप - फोटो : demo pic

विस्तार

केजीएमयू में एमबीबीएस चौथे सेमेस्टर के छात्र व जौनपुर निवासी शिवनारायन विश्वकर्मा के खिलाफ सुल्तानपुर की एक विधवा ने महिला थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि केजीएमयू के हॉस्टल में रहने वाले शिवनारायन ने नौकरी का झांसा देकर उसे लखनऊ बुलाया।

विज्ञापन


फिर नाका के सेंट्रल होटल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला थाने की एसओ रूमा यादव ने बताया कि महिला के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है। आरोपी भागा हुआ है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि सुल्तानपुर की 35 वर्षीय पीड़िता एक बच्चे की मां है। वह बीती चार अप्रैल को शिकायत लेकर महिला थाना आई थी। पीड़िता का कहना है कि शिवनारायन विश्वकर्मा का ननिहाल उसके गांव में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

rape fir on kgmu student
क्राइम - फोटो : demo pic

आते-जाते उससे मुलाकात होती थी। शिवनारायन ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फार्म भरवाया था। बीती चार अप्रैल को उसकी परीक्षा थी। सेंटर बिजनौर सरोजनीनगर के कमलापुर स्थित हीरालाल यादव कॉलेज में पड़ा था। 

वह लखनऊ आई और शिवनारायन से मिली। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे नाका के सेंट्रल होटल ले गया और रेप किया। किसी से शिकायत करने पर उसे व बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

एसओ ने बताया कि पीड़िता की आपबीती सुनकर उन्होंने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया। पांच अप्रैल को पीड़िता की तरफ से एफआईआर दर्ज कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी फिलहाल भागा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed