फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape case on pujari

भूत-प्रेत भगाने का झांसा देकर पुजारी ने किया महिला से दुष्कर्म, पकड़े जाने पर बोला- हम दोनों शराब पी रहे थे

Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
rape case on pujari
लखनऊ। तालकटोरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुजारी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीतापुर के खैराबाद निवासी पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर 40 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भूत-प्रेत भगाने के नाम पर पुजारी ने सोमवार शाम को 8.30 बजे बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो उसे आसपास के लोग पीट रहे थे। इस पिटाई में महिला व पुजारी दोनों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उसके पति अहमदाबाद में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला मूलरूप से हरदोई की रहने वाली है। वहीं पुजारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने बताया कि हम दोनों लोग मंदिर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पीटा था। तालकटोरा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed