{"_id":"5906c02b4f1c1bcf3a441cd9","slug":"rape-case-accused-gayatri-prajapati-s-family-reaches-to-cm-yogi-s-office-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रजापति का परिवार न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा सीएम योगी के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री प्रजापति का परिवार न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा सीएम योगी के पास
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 01 May 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप में फंसे सपा के पूर्व नेता गायत्री प्रजापति के परिवार ने मदद के लिए सीएम योगी का दरवाजा खटखटाया है। गायत्री का परिवार न्याय की फरियाद लेकर सीएम योगी के जनता दरबार पहुंचा है। जमानत पर इलाहाबाद कोर्ट की रोक के बाद परिवार सीएम योगी से मदद मांग रहा है।
विज्ञापन
Lucknow: Family members of rape accused Gayatri Prajapati met UP CM Yogi Adityanath over Allahabad High Court staying bail granted to him pic.twitter.com/HF3SS24xTE
— ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2017विज्ञापन
गायत्री की बेटी सुधा का कहना है कि पीड़ित लड़की को पता भी नहीं है कि गायत्री प्रजापति कौन है? साथ ही उसने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दरअसल, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 25 अप्रैल को सत्र न्यायालय से गायत्री को मिली जमानत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी मंजूर करते हुए शुक्रवार को उसकी जमानत पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
जमानत के विरोध पर गायत्री प्रजापति की जमानत अर्जी थी, जिसमें उसने अपने खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने की बात कही थी। सरकार ने हाईकोर्ट से कहा कि एक महिला ने गायत्री व उसके साथियों पर तीन वर्ष तक सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। उसकी बेटी का भी यौनशोषण किया गया। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
50 वर्षीय महिला ने कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति व छह अन्य पर सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 17 फरवरी को इन सभी पर एफआईआर दर्ज हुई थी। महिला का कहना था कि 2014 से 2016 के बीच उससे दुराचार किया गया। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुराचार की कोशिश की। 17 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद गायत्री को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।