फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramotsav begins with the enactment of the divine play of Lord Ram's birth

Lucknow News: राम जन्म की लीला से रामोत्सव का आगाज

Mon, 12 Oct 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramotsav begins with the enactment of the divine play of Lord Ram's birth
ऐशबाग ​स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार व दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृति कार्य
लखनऊ। नवरात्र के पहले दिन रविवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में रामोत्सव की शुरुआत श्रीराम जन्म की लीला से हुई। पुत्रकामेष्ठि यज्ञ से शुरू हुई रामकथा ताड़का वध, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार तक पहुंची। कोलकाता से आए कलाकारों ने इन प्रसंगों का मंचन किया। श्रीराम जन्म पर ‘बाजे बाजे अवध बधइया’ गीत पर नृत्य के जरिए अवध के उल्लास को जीवंत किया गया। 22 अक्तूबर तक चलने वाले रामोत्सव में पूजन, सुंदरकांड पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।
विज्ञापन

श्री रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से कलश पूजन के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के विग्रहों का पूजन किया गया। समिति के व्यवस्था प्रमुख शील कुमार अग्रवाल ने पूजन किया, जबकि पंडित ललित मिश्र ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद मनोज तिवारी और उनके साथियों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राम जन्म से अहिल्या उद्धार तक का मंचन
भास्कर नाट्य कला केंद्र, कोलकाता के कलाकारों ने रामलीला की शुरुआत पुत्रकामेष्ठि यज्ञ और श्रीराम जन्म के प्रसंग से की। इसके बाद चारों भाइयों के वशिष्ठ आश्रम में विद्यार्जन, विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के प्रस्थान और ताड़का वध समेत विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए। बाल राम की भूमिका उदिषा बासु, श्रीराम की राहुल बोस, लक्ष्मण की पृथ्वी साहा, भरत की प्रशांत परिदा, शत्रुघ्न की सुमित रावत और राजा दशरथ की भूमिका भास्कर बोस ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा राम-जानकी विवाह का मंचन

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। जीएमडी ग्रुप के बाल कलाकारों के साथ नित्या डांस एकेडमी और रुद्र कला एकेडमी के कलाकारों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-जानकी विवाह की लीलाओं का मंचन होगा।

ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार व दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृति कार्य

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed