फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramnagari get new super specialty hospital it will be builti place of Sitapur Eye Hospital

UP: अयोध्या को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, नेत्र चिकित्सालय के स्थान पर होगा निर्माण

Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

अयोध्या में साहबगंज स्थित बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को तोड़कर वहां 300 शैय्या का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल रामपथ पर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के बीच बनेगा, जिससे बीमार और रेफर मरीजों को त्वरित सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Ramnagari  get  new super specialty hospital  it will be builti   place of Sitapur Eye Hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार रामनगरी को एक और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का तोहफा देने जा रही है। शहर के साहबगंज में पुराने बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को तोड़ कर रामपथ के उत्तर और दक्षिण तरफ की जमीन पर 300 शैय्या चिकित्सालय बनाया जाएगा। यह हॉस्पिटल रामपथ पर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के बीच में बनाया जाएगा, जहां पर आसानी से बीमार लोग पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रस्तावित भूमि चौक गुलाबबाड़ी के निकट रामपथ पर स्थित है। यह सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही प्रस्तावित भूमि से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर जिला चिकित्सालय स्थित है। लगभग चार किमी की दूरी पर श्रीराम चिकित्सालय, छह किमी की दूरी पर मेडिकल कालेज व लगभग पांच किमी की दूरी पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थित है। प्रस्तावित भूमि सभी चिकित्सालयों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्ट है, जिससे रेफर मरीजों को पहुंचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 UP: सीएम योगी बोले- मोदी राज में किसानों में आई खुशहाली, अब किसान आत्महत्या नहीं करता है

डीएम ने बताया कि शासन में फाइनल अप्रूवल में गया है। पहले पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीतापुर अस्पताल की भूमि पर एक तरफ अस्पताल का निर्माण होगा और दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed