फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत पंचमी के अवसर पर रामलला ने पहनी मुख्यमंत्री योगी की भेजी खास पोशाक, डिजाइनर लेकर पहुंचे

Tue, 16 Feb 2021 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Ramlala wore a special dress on vasant panchami.
अयोध्या में रामलला । - फोटो : amar ujala

वसंत पंचमी के अवसर पर रामलला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेंट की गई खास पोशाक पहनी। यह पोशाक खादी के कपड़े से बनी हुई है जिसे डिजाइनर मनीष त्रिपाठी लेकर अयोध्या पहुंचे। मंगलवार को रामलला के प्रथम बेला का दर्शन समाप्त होने के बाद की जाने वाली आरती में रामलला को ये पोशाक पहनाई गई।

Ramlala wore a special dress on vasant panchami.
- फोटो : amar ujala
मनीष ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से प्रोजेक्ट 'रामलला' लॉन्च किया जा रहा है। सोमवार की शाम उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोशाक दिखाई तथा इस सिलसिले में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल से भी मुलाकात की।
Ramlala wore a special dress on vasant panchami.
- फोटो : amar ujala

मनीष ने बताया कि कोविड काल में हमने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शहर से गांव तक प्रोजेक्ट शुरू किया था। लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया। इस बीच अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई। एक दिन यूं ही खयाल आया कि भगवान को पॉलीएस्टर के परिधान क्यों पहनाए जाएं, जबकि हम खुद पहनना कभी पसंद नहीं करेंगे। इसी उधेड़बुन में खादी मास्क के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तब लगा कि खादी को हर घर तक पहुंचाने के लिए क्यों न शुरुआत रामलला से की जाए। खादी हो या इसे बुनने वाले या फिर परिधान तैयार करने वालों में हर धर्म के लोग जुड़े हैं। सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी है खादी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramlala wore a special dress on vasant panchami.
- फोटो : amar ujala

मनीष ने बताया कि वसंत पंचमी पर रामलला को एक हफ्ते के लिए अलग-अलग रंग की पोशाक समर्पित की गई। इसे शहर से गांव तक प्रोजेक्ट से जुड़ी महिला कारीगरों व शिल्पकारों ने तैयार किया है। पोशाक समर्पण के साथ ही प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Ramlala wore a special dress on vasant panchami.
- फोटो : amar ujala

मनीष का कहना है कि प्रोजेक्ट 'रामलला' को बढ़ावा देंगे तो बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा और शुभ काम राम का नाम लेकर शुरू किया जाए, इसलिए इसे प्रोजेक्ट रामलला नाम दे दिया। सबसे बड़ी बात है कि लोग राम नाम से जुड़ाव महसूस करते हैं। जब हमारे अराध्य देव ही खादी पहनेंगे तो लोग भी खादी पहनने को प्रेरित होंगे। मांग बढ़ेगी तो बाजार खड़ा होगा और फिर कोविड काल में पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से जंग लड़ने में हमारे पास स्वरोजगार का एक मजबूत हथियार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed